Yamaha की FZ सीरीज भारत में सबसे ज्यादा बेचीं जाने वाली 150 cc बाइक्स में से एक है जो अपने लुक्स, परफॉरमेंस और माइलेज के लिए जानी जाती है। और अब्द कंपनी ने इस इस मोटरसाइकिल को दो नए रंगो के साथ लॉन्च किया है – डार्क मैट ब्लू और मैट ब्लै। 2023 Yamaha FZ-S FI V4 अब कुल 5 रंगो में उपलब्ध है मैटेलिक ग्रे, मेजेस्टी रेड, मैटेलिक ब्लैक, डार्क मैट ब्लू और मैट ब्लै।
2023 Yamaha FZ-S FI V4 लुक्स
Yamaha FZ-S में आपको अपराइट राइडिंग पोस्चर मिलता है जिससे लम्बे समय तक बाइक चलाने में तकलीफ नहीं होती और इसमें सिंगल पीस हैंडलबार दिया गया जो इसे और आरामदायक बनता है। इसमें आगे की तरफ LED हेडलाइट और पीछे भी LED टेल लाइट दी गयी है। इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ LED इंडिकेटर दिए गए है।
इस बाइक में LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल, टायर हगर, साइड माउंटेड एग्जॉस्ट, काले रंग के अलॉय व्हील्स और इंजन एरिया भी काले रंग में दिया गया है। इस मोटरसाइकिल में ट्रैक्शन कण्ट्रोल और ब्लूटूथ पर आधारित Y-Connect app भी मिलता है। यामाहा की FZ बाइक में सिंगल पीस सीट, पिल्लिअन को पकड़ने के लिए सिंगल पीस ग्रैब रेल, क्रोम डक्ट प्लाटिंग और 3D एम्ब्लेम दिया गया है।
2023 यामाहा ऍफ़ जेड-एस FI V4 इंजन और माइलेज
यामाहा कंपनी ने नयी FZ-S में रंगो के आलावा कोई और बदलाव नहीं किये है। 2023 Yamaha FZ-S मोटरसाइकिल 149 cc के सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड 4 स्ट्रोक इंजन के साथ आता है जो 12.4 का पावर और 13.3 Nm का टार्क मिलता है। इस बाइक का इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ में आता है। यामाहा FZ में 13 लिटर्स का फ्यूल टैंक मिलता है और यह करीब 40-45 kmpl का माइलेज देती है।
Yamaha FZ S V4 2023 मॉडल ब्रेक और सस्पेंशन
Yamaha FZ 2023 आगे और पीछे डिस्क ब्रेक के साथ आती है और सुरक्षा को और बढ़ाने के लिए इसमें सिंगल चैनल ABS भी दिया गया है। इस बाइक में आगे 100/80-17 साइज का फ्रंट टायर और पीछे 140/60-17 साइज का रेडियल टायर मिलता है। इसमें आगे टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए है।
यामाहा की 2023 में आने वाली बाइक्स
यामाहा मोटरसाइकिल कंपनी अपनी दो नयी मोटरसाइकिल YZF R3 और MT 03 को दिसंबर 2023 तक लॉन्च कर सकती है। यामाहा इन दोनों बाइक्स का लोग बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे है। 2024 Yamaha R3 और MT03 में 321 cc का पैरेलल ट्विन सिलिंडर फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है जो 42 hp का पावर और 29 Nm का टार्क उत्पन्न करता है। यामाहा की इन दोनों बाइक्स में 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ में स्लिपर और असिस्ट क्लच भी दिया गया है।
यामाहा आर 3 और एम् टी 03 को भारत में CBU रूट से लाया जायेगा और इसकी कीमत करीब 4 लाख रूपए के आस पास होगी।
Latest post: