Gayatri Joshi car accident: शाहरुख खान की फिल्म ‘स्वदेश’ में नजर आयी गायत्री जोशी को तो आप जानते ही होंगे जिन्होंने ने अपनी पहली फिल्म से ही लोगो के दिलो में अपनी चाप छोड़ दी थी। स्वदेश फिल्म के बाद वह किसी और फिल्म में नजर नहीं आयी। हाल ही में वह अपने पति विकास ओबेरॉय के साथ सार्डिनीया गयी हुई थी छुट्टिया मानाने जहाँ उनका एक बहुत खतरनाक एक्सीडेंट हुआ। हालाँकि की विकास ओबेरॉय के मैनेजर की माने तो एक्सीडेंट में दोनों ही पति पत्नी बिलकुल ठीक है।
Latest post:
- What’s New on Netflix Canada This Week | October 27th, 2023
- What’s New on Netflix UK This Week | October 27th, 2023
हाल ही में सार्डिनीया में सुपर कार टूर आयोजित किया गया है जिसमे बहुत साडी सुपर कार और लक्ज़री कार Teulada से Olbia तक परेड करती है। इस परेड में गायत्री और उनके पति अपनी लेम्बोर्गिनी कार चला रहे थे और तभी उनकी कार एक फरारी और कैंपर वैन से जाकर टकरा गयी।
कुछ रिपोर्ट की मने तो इस हादसे में बहुत साडी गाड़िया क्रैश हो गयी और रिपोर्ट्स के मुताबिक फरारी कार में आग लग गयी और कार में Melissa Krautli जिनकी उम्र 63 साल और Markus Krautli जिकी उम्र 67 साल थी उस कार में सफर कर रहे थे। विकास ओबेरॉय के मैनेजर ने बताया की गायत्री जोशी और विकास ओबेरॉय अभी ठीक है।
गायत्री जोशी से जुडी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी
गायत्री जोशी अपने पति विकास ओबेरॉय के साथ अभी स्विट्ज़रलैंड में रहती है। गायत्री जोशी का जन्म नागपुर में हुआ था और अपने करियर की शुरुवात उन्होंने वीडियो जॉकी के तौर पर की थी। साल 2000 में हुये मिस इंटरनेशनल 2000 में गायत्री जोशी ने Femina Miss India International का ख़िताब अपने नाम किया था और फिर साल 2004 में उन्होंने आशुतोष गोवारिकर की फिल्म Swades में बॉलीवुड किंग शाह रुख खान के साथ काम किया।

स्वदेश फिल्म एक NRI NASA इंजीनियर के ऊपर आधारित है जो अपनी नौकरी छोड़ कर भारत में अपने गांव को विकसित करने में प्रयत्न करता है। इस फिल्म में शाह रुख खान के साथ साथ गायत्री जोशी के किरदार को भी बहुत सराहा गया था और गायत्री जोशी की यह पहली और आखरी फिल्म थी। साल 2005 में गायत्री जोशी ने व्यापारी विकास ओबेरॉय के साथ शादी कर ली।
Also see: